अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दिवाली के दौरान अवैध रूप से आयातित विषाक्त पटाखों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 10 बजे के बाद पटाखे छोड़ने पर लगे प्रतिबंध को लागू करने के लिए कहा है।

सरकार ने इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए इलाके के सब डिविजनल मजिस्ट्रेस्ट (एसडीएम) के नेतृत्व में 11 जिलेवार टीमें गठित की।

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ये टीमें आकस्मिक निरीक्षण करेंगी और अवैध पटाखों के खरीदारों और विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

बयान के मुताबिक, “दिल्ली पुलिस से भी कानून के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने और दिल्ली सरकार द्वारा गठित टीमों को सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।”

यह निर्णय पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान हुसैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले साल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाया जाए, जिसमें रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सरकार कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 27 अक्टूबर (गुरुवार) को इस बारे में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493