खगड़िया, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को खगड़िया में उत्पाद विभाग के सहायक निरीक्षक (एसआई) हैदर अली को 31 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के एक अधिकारी ने यहां बताया कि खगड़िया निवासी गणेश साह को एक मामले में पैरवी के नाम पर हैदर अली ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से उसने नौ हजार रुपये पुलिस अधिकारी को दे भी दिया। इसके बाद गणेश ने इसकी शिकायत निगरानी ब्यूरो से कर दी।
ब्यूरो ने मामले की सत्यता जांच करने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया। इस क्रम में तय समय के मुताबिक, मंगलवार को जब गणेश रिश्वत की शेष राशि पुलिस अधिकारी को उसके जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर दे रहा था, तभी ब्यूरो के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार सहायक निरीक्षक का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।
dharmpath.com dharmpath