वियना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर ने वियना ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
फेरर के प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन के काइल एडमंड के बीच मैच में चोटिल हो जाने के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा और फेरर को दूसरे दौर में जाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विएनेर स्टाडहाले में खेले जा रहे मुकाबले के शुरू होने के 18 मिनट बाद ब्रिटिश खिलाड़ी को शरीरिक समस्या हुई। फेरर इस समय पहले सेट में 3-2 से आगे थे।
पांचवीं वरीयता प्राप्त फेरर अगले दौर में उरुग्वे के पाब्लो क्यूवेस और पुर्तगाल के जोआओ साउसा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath