पर्रिकर सैन्य कर्मियों के हितों के खिलाफ काम कर रहे : आप

पणजी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर सैन्य कर्मियों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

आप ने भारतीय सेना के अधिकारियों और असैनिक रक्षा संस्थाओं में उनके समतुल्य अधिकारियों की रैंकिंग घटाने का संदर्भ देते हुए ये आरोप लगाए।

आप की गोवा इकाई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, “पर्रिकर ने एकबार फिर साबित किया है कि वह सेना के अधिकारियों के खिलाफ हैं। यह रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी उस सर्कुलर से साबित होता है, जिसमें सेना के अधिकारियों और असैनिक सैन्य संस्थाओं में उनके समतुल्य अधिकारियों की रैंकिंग घटा दी गई है।”

रक्षा मंत्रालय द्वारा 18 अक्टूबर को जारी पदावनति का आदेश मीडिया में आने के बाद पर्रिकर ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि वह इस मसले को सुलझाएंगे।

आप ने कहा, “पर्रिकर और मोदी सरकार लगातार सुरक्षा बलों की मांग से कतराती आ रही है, और साथ ही सैनिकों के बलिदान और उनकी उपलब्धियों का श्रेय भी ले रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493