सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि एक पार्टी का कुनबा परिवारवाद में ही इतना बढ़ गया है कि पार्टी ही विस्फोट की स्थिति में आ गई है। एक दल पार्टी प्रमुख के अत्याचार से उनके स्वयं के नेता पार्टी से भाग रहे हैं और एक पार्टी ऐसी है जिसने लोकसभा चुनाव में युवा, किसान, जवान, नौकरीपेशा के सपने दिखाए और अब उन झूठे वादों को जुमले की संज्ञा दे दी। वहीं अन्य पार्टियों से आने वालों नेताओं जिन्हें वह कल तक भ्रष्टाचार की जननी, गुंडा बताते थे, उन्हीं नेताओं को अपनी पार्टी में सम्मिलित कराने के लिए उतावली है।
राहुल संदेश यात्रा में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डॉ. तारानंद सादा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी रही, जिसने हमेशा अपनी योजनाओं में किसान व गांव की उन्नति को प्राथमिकता दी है। चाहें वह हरित क्रांति के रूप में रही हो या दुग्ध क्रांति के रूप में। चाहे मनरेगा के रूप में हो या राष्ट्र में सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने की योजना के रूप में। कांग्रेस सरकार ने हमेशा इस बात का ध्यान दिया है कि कैसे राष्ट्र के विकास में किसान व मजदूरों की स्थिति को सु²ढ़ किया जाए।
यात्रा में सम्मिलित जिला प्रभारी अशोक धानविक ने कहा कि समय आ गया है कि प्रदेश में विपक्षी सरकारों द्वारा 27 साल तक की गई उत्पन्न बेहाली को कांग्रेसी सरकार बनाकर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि अब चूके तो प्रदेश में इतनी बदहाली, अत्याचार व भ्रष्टाचार सपा, बसपा व भाजपा द्वारा बढ़ाया जाएगा कि किसान आत्महत्या करेगा और आमजन प्रदेश से पलायन।
dharmpath.com dharmpath