पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ तथा सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राज्य भर में मौसम का मिजाज बदला है। आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमन में और गिरावट आएगी तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।
केन्द्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री तथा गया का 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, गया का 30.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath