दिल्ली की एक इमारत में आग लगी

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक इमारत में बुधवार को आग लग गई।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक इमारत में बुधवार को आग लग गई।

आग बाराखम्बा रोड स्थित गोपालदास बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर लगी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह 6.55 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।”

अधिकारी के मुताबिक, “आग पर नियंत्रण पाने में आधा घंटा लगा। कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ है।”

आग लगने का कारण ओवन में हुए शार्ट सर्किट को माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493