अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रहे पारिवारिक राजनीतिक झगड़े के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की।

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रहे पारिवारिक राजनीतिक झगड़े के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की।

हालांकि मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई, इसका पता अभी नहीं चल सका है, लेकिन इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

यह बैठक बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) से वन राज्य मंत्री पवन पांडे को निष्कासित किए जाने के घंटे भर बाद हुई। पांडे पर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगी को थप्पड़ मारने का आरोप था।

पांडे के खिलाफ इस अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने की।

पांडे को अखिलेश का करीबी माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493