सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म के लिए दीपिका से संपर्क नहीं

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से संपर्क नहीं किया गया है। आनंद की यह फिल्म भारत-चीन परियोजना से संबद्ध होगी।

अभिनेत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “ये सिर्फ अफवाहें हैं। दीपिका को इस फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला है।”

निर्देशक कबीर खान और आनंद को भारत-चीन के सहयोग से बनने वाली इस फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है।

कबीर खान की फिल्म ‘द जूकीपर’ यात्रा पर आधारित है, जबकि आनंद की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव इन बीजिंग’ भारतीय लड़की के चीनी लड़के के प्यार में पड़ने की कहानी है। दोनों फिल्में 2018 में रिलीज होंगी।

अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं दीपिका संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में शाहिद कपूर और रणबीर सिंह के साथ काम करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493