इंग्लैंड का बांग्लादेश दौरा ऐतिहासिक : ईसीबी प्रमुख

ढाका, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी ने इंग्लैंड के मौजूदा बांग्लादेश दौरे को विश्व क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया है।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने बुधवार को टॉम हैरिसन के हवाले से लिखा है, “निश्चित तौर पर यह बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट में वापसी का संकेत देने वाला दौरा है।”

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इसी वर्ष पहली जुलाई को एक मशहूर रेस्तरां में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा को लेकर जताई गई शुरुआती चिंता के बाद इंग्लैंड एक महीने से बांग्लादेश के दौरे पर है।

हैरिसन ने इंग्लिश टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

ढाका में ब्रिटिश उच्चायोग में उन्होंने कहा, “बांग्लादेश के लोग लाजवाब हैं। हम जहां भी लोगों ने हमारा शुक्रिया कहकर स्वागत किया। हमारे लिए इसके बहुत मायने हैं।”

हैरिसन ने कहा, “चटगांव और ढाका में शानदार सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस टीम का शुक्रिया। उनकी वजह से हमारी टीम खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती है।”

हैरिसन ने साथ ही बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की।

बांग्लादेश चटगांव में हुए पहले टेस्ट मैच में जीत के काफी नजदीक तक पहुंचकर मात्र 22 रन से हार गई।ॉ

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493