भारत का पाकिस्तान उच्चायोग कर्मचारी से दुर्व्यवहार से इनकार

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को साफ तौर से पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी से दुर्व्यवहार की बात से इनकार किया। उच्चायोग के कर्मचारी को जासूसी गतिविधियों की वजह से गिरफ्तार किया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने संवाददाताओं से कहा, “स्पष्ट तौर पर इससे इनकार करते है। उसके कूटनीतिक दर्जे को ध्यान में रखते हुए उसके साथ शिष्ट व्यवहार किया गया। “

स्वरूप ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी महमूद अख्तर को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पकड़ा था, उसके पास से ‘भारत की सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज प्राप्त’ हुए थे।

स्वरूप ने कहा, “वास्तव में, यह अख्तर था जो अपनी असली पहचान छिपाने के लिए छल का सहारा ले रहा था।” उन्होंने कहा कि आईएसआई जासूस एक फर्जी आधार कार्ड दिखा रहा था।

स्वरूप ने कहा कि जब आरोपी अधिकारी को पाकिस्तान उच्चायोग को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा गया तो अख्तर ने ‘खुद कहा कि उसके साथ अच्छा व्यवहार किया गया।’

इससे पहले पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में एक बयान जारी कर अपने उच्चायोग के एक कर्मचारी को ‘हिरासत में लिए जाने तथा उसके साथ दुर्व्यवहार’ की निंदा थी और जासूसी के आरोप से इनकार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493