रूस डोपिंग खुलासे पर दूसरी रिपोर्ट जारी करेगा वाडा

मास्को, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। खेलों में डोपिंग की निगरानी करने वाली विश्व नियामक संस्था विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) रूस में डोपिंग के व्यापक मामलों पर अपनी दूसरी रिपोर्ट इसी वर्ष जारी करेगा।

खेल मामलों के वरिष्ठ वकी रिचर्ड मैक्लारेन की अध्यक्षता में वाडा की एक स्वतंत्र आयोग ने यह रिपोर्ट तैयार की है।

समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, वाडा ने रियो ओलम्पिक से ठीक पहले जुलाई में अपने स्वतंत्र आयोग की पहली रिपोर्ट जारी की थी, जिसे विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद तैयार किया गया था। इस रिपोर्ट में रूस में सरकार प्रायोजित व्यापक डोपिंग कार्यक्रम चलाए जाने का आरोप लगाया गया था।

आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) से रूस पर सभी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों से पूर्णत: प्रतिबंधित किए जाने का अनुरोध भी किया था।

हालांकि आईओसी ने 24 जुलाई को रूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बजाय विभिन्न खेल महासंघों से इस पर विचार करने और फैसला लेने के लिए कहा था।

वाडा ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “प्रोफेसर रिचर्ड मैक्लारेन ने रूस डोपिंग मामले पर अपनी दूसरी रिपोर्ट इसी वर्ष दिसंबर में पेश करने की घोषणा कर दी है। आगामी सप्ताह में इस संबंध में और जानकारियां दी जाएंगी।”

रियो ओलम्पिक में तो रूस पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगा, लेकिन अगले ही महीने हुए पैरालम्पिक खेलों से जरूर अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने रूस को पूरी तरह दूर रखने का फैसला किया।

आईपीसी ने दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 2018 में होने वाले शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों से भी रूस को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493