नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने गुरुवार को एक वीजा एजेंट सोहैब नागौर को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस के रूप में काम कर रहा था।
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने गुरुवार को एक वीजा एजेंट सोहैब नागौर को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस के रूप में काम कर रहा था।
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा कि सोहैब नागौर को गुरुवार की शाम राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को मौलाना रमजान और सुभाष जांगीर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था और पाकिस्तान उच्चायोग के एक वीजा अधिकारी महमूद अख्तर को भी दिल्ली चिड़ियाखाना के पास रोका गया था। महमूद इस जासूसी गिरोह का कथित सरगना है।
यादव ने कहा, “नागौर वह व्यक्ति था जो अख्तर के साथ सीधे संपर्क में था और बाद में उसने जांगीर और रमजान को इस जासूसी गिरोह में शामिल कराया।”
dharmpath.com dharmpath