जम्मू, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर शुरू भारी गोलाबारी में तीन लोग घायल हो गए।
लालाई चाक गांव में मोर्टार दागे जाने से तीन स्थानीय लोग घायल हुए हैं जिनमें दो लड़कियां और एक पुरूष है।
पाकिस्तान रेंजर्स ने लालाई चाक, पंसार, पहाडपुर और लोंडी गांवों में सुबह छह बजे तक भारी गोलाबारी की। यहां दो दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, इन स्थानों से लगभग 400 परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
आर.एस.पुरा सेक्टर में अब्दुल्लियां गांव की पूरी आबादी सुरक्षित स्थानों पर चली गई है।
dharmpath.com dharmpath