‘ऐ दिल..’ ने पहले दिन कमाए 13.30 करोड़ रुपये

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने रिलीज होने के पहले दिन 13 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर इसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के होने के कारण यह फिल्म विवादों में रही थी।

फिल्म में फवाद के साथ-साथ ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं, जो दिवाली से ठीक पहले शुक्रवार को रिलीज हुई।

यह फिल्म भारत के लगभग 3000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने अपने पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने एक बयान में कहा, “हम इस तरह की प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। करन जौहर को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की बड़ी शुरुआत के लिए बधाई। यह एक रोमांटिक फिल्म है। दर्शकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।”

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने कहा, “ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए लोगों का प्यार देखकर उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा कि यह दिवाली की सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म है और यह सही समय पर रिलीज हुई है। यह करन की अब तक रिलीज फिल्मों में पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है।

व्यापार विशेषज्ञ कोमल नाहटा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बोल्ड और खूबसूरत फिल्म है। यह बॉक्स ऑफिस की विजेता है। फिल्म ने अपने पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493