जयपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर राज्य सरकार ने दौसा जिले की नांगल राजावतान तहसील के खवारावजी, ढाणी नईकोठी निवासी शहीद जवान घनश्याम गुर्जर के पिता रामकिशन गुर्जर को कारगिल पैकेज के प्रावधान के तहत 20 लाख रुपये नकद सहायता राशि प्रदान की है।
जिला प्रभारी मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने शनिवार को 20 लाख रुपये का चेक शहीद के परिजनों को दे कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अशफाक हुसैन, विधायक शंकरलाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, विक्रम बंशीवाल, गोपाललाल मीणा, सरपंच शंकर गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
एसएसबी के सिपाही घनश्याम गुर्जर जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के जकूरा इलाके में सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर 14 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए थे।
dharmpath.com dharmpath