रतलाम, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिला स्थित महालक्ष्मी मंदिर की साज सज्जा मनभावन है। महालक्ष्मी का सोने-चांदी, हीरे जवाहरात से भव्य और आकर्षक श्रंगार किया गया है। यह ऐसा मंदिर है, जिसके पट दिवाली की पूरी रात खुले रहेंगे।
इस मंदिर की बीते तीन दिनों से साज सज्जा की जा रही था। इस मंदिर की खूबी यह है कि इसकी साज सज्जा जिन आभूषण आदि से की जाती है वह भक्तों के होते है और दिवाली के बाद उन्हें लौटा दिए जाते हैं। मान्यता है कि मंदिर की सज्जा में जेवरात देने से घर में समृद्घि आती है।
इस मंदिर का नजारा मन मोह लेने वाला है, जहां महालक्ष्मी की प्रतिमा का श्रृंगार आभूषणों से किया गया है, वहीं वंदनवारे नगदी नेाटों से बनाए गए है। इतना ही नही झिलमिलाती रोशनी भव्यता और बढ़ा देती है।
पंडित संजय पुजारी का कहना है कि दिवाली के मौके पर मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे, पूरी रात यहां श्रद्घालुओं का तांता लगा रहेगा।
स्थानीय लोग बताते है कि इस मंदिर की साज-सज्जा विषेष आकर्षण का केंद्र होती है। यही कारण है कि आसपास के क्षेत्रों के लोग मंदिर की सजावट को देखने आते है। बीते दो दिनों से यह सिलसिला जारी है।
dharmpath.com dharmpath