दिवाली मनाने के मूड में नहीं हैं रामगोपाल वर्मा

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऐसा लग रहा है कि पटाखा रहित दिवाली के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने अनूठा तरीका निकाला है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यंग्य से भरी पोस्ट की झड़ी लगा दी है।

फिल्म निर्देशक ने तो यह तक कह दिया है कि वह दिवाली मनाने के मूड में ही नहीं हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “उन सभी लोगों को ‘अनहैप्पी’ दिवाली की शुभकामना जो शोर और आग के अपने अत्याचारी हथियारों से पक्षियों और जानवरों की जिदगी नरक बना देते हैं। मैं उन लोगों को अनहैप्पी दिवाली की शुभकामना देता हूं जो अपने कानफोड़ू शोर से बीमार बुजुर्गो और शिशुओं को असहनीय रूप से उत्पीड़ित करते हैं।”

एक अन्य ट्वीट में वर्मा ने लिखा, “मेरी अनहैप्पी दिवाली की शुभकामना उन सभी के लिए जो अपने पटाखों से जहर छोड़ते हैं।”

वर्मा ने लिखा, “और, अंत में उन सभी को हैप्पी दिवाली जो दिवाली नहीं मनाते..मेरे हिसाब से हर दिन दिवाली है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493