दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल ने की खुदकुशी

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के 39 वर्षीय एक हेडकांस्टेबल ने रविवार को गोली मारकर खुद को खत्म कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेडकांस्टेबल ज्ञानेंद्र राठी उत्तरी-पूवी्र दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके का रहनें वाला था। दोपहर 1.04 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि राठी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

राठी की तैनाती दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनस को बताया कि घटना के समय राठी अपने घर में पत्नी के साथ था। परिवार के अन्य सदस्य कहीं दूसरी जगह गए हुए थे।

राठी ने खुदकुशी क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493