बिहार में सुबह मौसम साफ

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आसमान पूरी तरह साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “आने वाले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी तथा मौसम सुहावना बना रहेगा।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में सोमवार का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तथा गया का 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493