गंगोत्री के कपाट आज बंद होंगे

देहरादून, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय हिंदू तीर्थ स्थल गंगोत्री को कपाट सोमवार को छह माह के लिए बंद होने जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि हर साल गंगोत्री के कपाट बंद किए जाने से पहले मंत्रोच्चारण और पूजा की जाती है। शीत ऋतु में यह कपाट बंद होते हैं और छह माह बाद फिर से खोले जाते हैं।

अधिकारी ने बताया कि गंगोत्री के कपाट बंद रहने के दौरान देवी गंगा की मूर्ति मुखवा के गंगा मंदिर में रखी जाएगी और छह माह तक वहीं पूजा-अर्चना होगी।

इसके अलावा, लोकप्रिय तीर्थस्थल यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट एक नवम्बर को ‘भाईदूज’ की पूजा के बाद बंद होगे। चार धाम यात्रा में शामिल चौथे तीर्थस्थल बद्रीनाथ के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे।

केदारनाथ तीर्थस्थल के कपाट मंगलवार को सुबह आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे और गुरुवार को केदार भगवान की प्रतिमा को उनके शीतकालीन निवास उखिमठ के ओमकेश्वर मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी मंगलवार को बंद होंगे और देवी यमुना की प्रतिमा को खरसाली के यमुना मंदिर में रखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493