नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर आसमान साफ रहने और दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में मंगलवार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा।
राजधानी में एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य रूप से 31.1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath