असम में कॉलोनी में भीषण आग, 2 मरे

गुवाहाटी, 1 नवंबर (आईएएनएस)। असम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार को एक कॉलोनी में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

आग ने 30 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने कहा, “हादसे में डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि बच्चे को बचाने के प्रयास में उसके पिता का शरीर 80 फीसदी जल गया।” उन्होंने कहा कि उन्हें डिब्रूगढ़ जिले के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि इसके अलावा, घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, “हम आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। सभी मकान एक दूसरे से सटे थे, जिसके कारण आग तेजी से फैली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493