ओटावा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा सरकार ने घोषणा कि है कि वह साल 2017 में 300,000 आप्रवासियों को कनाडा आने की अनुमति देगा।
ओटावा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा सरकार ने घोषणा कि है कि वह साल 2017 में 300,000 आप्रवासियों को कनाडा आने की अनुमति देगा।
यह साल 2016 की संख्या के ही बराबर है, हालांकि विशेषज्ञ पैनल ने आव्रजन स्तर में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।
आप्रवासी, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री जॉन मैकुलम ने सोमवार को संसद में साल 2017 के लिए आप्रवासन प्रस्ताव पेश किया।
मैकुलम ने कहा, “साल 2017 की स्तर योजना कनाडा को भविष्य के लिए मजबूत स्थिति में रखेगी और एक देश के रूप में आर्थिक और सामाजिक विकास का पूरी तरह से समर्थन करेगी। “
यह घोषणा लिबरल पार्टी की आर्थिक परिषद के सलाहकारों की उस चेतावनी के बीच आई है, जिसमें कनाडा का बेहतर आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए आव्रजन स्तरों में लाख की संख्या में बढ़ोतरी करने की बात कही गई थी। परिषद ने अपनी सिफारिश में सरकार को आव्रजन स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाते हुए अगले पांच वर्षो में हर साल 450,000 तक करने की बात कही है।
मैकुलम ने कहा साल 2011 से 2015 के लिए आप्रवासियों की लक्ष्य संख्या 260,000 थी, लेकिन यह इस साल बढ़कर 300,000 हो गई। यह सीरियाई शरणार्थी संकट की विशेष परिस्थितियों की वजह से हुई।
ऐसे समय में जब कनाडा बेरोजगारी से जूझ रहा है, देश में आप्रवासियों की लक्षित संख्या को लेकर काफी बहस हुई है।
dharmpath.com dharmpath