बोल्ड विषयों पर अब भी रूढ़िवादी तेलुगू फिल्म जगत : सुमंत

चेन्नई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। वर्तमान में ‘विक्की डोनर’ फिल्म के तेलुगू संस्करण पर बनी अपनी आगामी फिल्म ‘नारुडा डोनोरुडा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता सुमंत का कहना है इस तरह की फिल्में तेलुगू फिल्म जगत में दुर्लभ ही दिखती हैं, क्योंकि फिल्मकार ऐसे विषयों पर अब भी रूढ़िवादी सोच रखते हैं।

सुमंत ने आईएएनएस से कहा, “अन्य दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की तुलना में तेलुगू फिल्म जगत बोल्ड विषयों के लिए थोड़ा रूढ़िवादी है। हालांकि, हमने ऐसी फिल्में बनाई हैं।”

‘नारुडा डोनोरुडा’ फिल्म से मल्लिक राम बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर रहे हैं और यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

सुमंत को आशा है कि उनकी इस फिल्म से बोल्ड विषयों पर आधारित फिल्मों के दरवाजे खुल जाएंगे।

सुमंत ने कहा कि बॉलीवुड के लिए भी ‘विक्की डोनर’ काफी बोल्ड फिल्म थी, लेकिन इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आशा है कि ‘नारुडा डोनोरुडा’ फिल्मकारों को इस प्रकार की फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493