चेन्नई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। आटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी भारतीय कम्पनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसने बीते महीने कुल 52,813 वाहन बेचे। कम्पनी को बिक्री के मामले में 21 फीसदी का फायदा हुआ है।
कम्पनी ने कहा है कि उसने बीते महीने कुल 52813 वाहन बेचे जबकि बीते साल अक्टूबर में उसने 43,486 वाहन बेचे थे।
घरेलू पैसेंजर और वाणिज्यिक वाहन वर्ग में टाटा ने क्रमश: 16,311 और 30,169 वाहन बेचेष
टाटा मोटर्स ने इस दौरान कुल 6333 वाहनों का निर्यात किया। बीते साल इस महीने में कम्पनी ने कुल 4569 वाहनों का निर्यात किया था।
dharmpath.com dharmpath