हर हरियाणवी कन्या शिशु की रक्षा का वचन ले : मोदी

गुरुग्राम, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा में भ्रूण हत्या की घटनाओं पर चिंता जाहिर की और कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार इसमें कमी लाने में सफल रही है।

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम में हरियाणा की स्थापना की स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के हर व्यक्ति को कन्या शिशु की रक्षा का वचन जरूर लेना चाहिए।

मोदी ने हरियाणा के कई जिलों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार की तारीफ की।

मोदी ने कहा, “इस तरह के असाधारण राज्य में कन्या शिशु की गर्भ में हत्या नहीं होनी चाहिए। कन्या शिशु की गर्भ में हत्या को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक अभियान शुरू किया है।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “हरियाणा की बेटियों ने कई अवसरों पर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हरियाणा का हर व्यक्ति आज प्रण ले कि वह कन्या शिशु की रक्षा करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493