नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल अपनी एकदिवसीय यात्रा के तहत दो नवंबर को पंजाब का दौरा करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान गोयल पटियाला और राजपुरा में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विजय गोयल पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय संस्थान में अशोक चक्र से सम्मानित स्वर्गीय मेजर ज्योतिन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और खेल विज्ञान केंद्र का दौरा भी करेंगे। मीडिया से बातचीत करने के बाद गोयल खेल कोचिंग में जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के लिए (विशेष पैकेज के तहत) विशेष सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन भी करेंगे।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री गोयल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय एकता शपथ के रूप में एक प्रतीकात्मक दौड़ को भी हरी झंडी भी दिखाएंगे।
इसके बाद गोयल शाम को राजपुरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath