उप्र : युवक को गोली मारी, आंख फोड़ी, शव तालाब में फेंका

पुलिस के मुताबिक, मानिकपुर थाना क्षेत्र के खिचरी गांव के पास सहनी तालाब में सरहट के मजरा भीठा पुरवा निवासी लवलेश कोल (23) पुत्र राजा कोल का हत्या किया शव तालाब से बरामद हुआ। उसकी दोनों आंखें फोड़ी गई थीं। घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर के एसओ शैल सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। हत्या की स्पष्ट वजह पता नहीं चल रही है।

वहीं मृतक के पिता राजा के मुताबिक, उसके पुत्र की हत्या दो लोगों ने मिलकर की है। उसकी आंखें फोड़ी गई हैं। गोली मारने के बाद तालाब में शव फेंका गया। पानी में शव पड़ा होने की वजह से गोली के निशान स्पष्ट नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक, युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसके ताल्लुकात थे। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी तो उन लोगों ने साजिश के तहत उसकी हत्या करा दी।

मृतक के चाचा रामकिशन कोल ने बताया कि दिवाली के दिन वह बाहर से कमाकर घर लौटा था और उसका दोस्त उसे घुमाने के बाहने ले गया। इसके बाद उसका शव मिला।

वहीं एसओ आर.बी. सिंह ने बताया कि पिता राजा कोल की तहरीर पर भगीरथ उर्फ कालूबच्चा एवं दद्दू निवासी टिकुरा कोलान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। भगीरथ को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493