नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आसमान दिनभर साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
यहां सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath