लखनऊ, 2 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ने तथा दिन व रात के तापमान में कमी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की जाएगी। दिन और रात के तापमान में अगले सप्ताह से कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 19.1 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath