पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने गए सिसोदिया को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुधवार को सेवानिवृत्त सैनिक के परिवार से मिलने के दौरान हिरासत में ले लिया गया। सेवानिवृत्त सैनिक ने आत्महत्या कर ली थी।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “एक पूर्व सैनिक ने केंद्र सरकार की कार्रवाई की वजह से आत्महत्या कर ली और मुझे उसके परिवार से बात करने पर हिरासत में ले लिया गया। यह तो अति है।”

राम किशन ग्रेवाल ने मंगलवार शाम यहां आत्महत्या कर ली। वे एक रैंक एक पेंशन के लिए आंदोलन करने वाले पूर्व सैनिकों में शामिल थे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। सिसोदिया वहीं गए थे।

सिसोदिया ने कहा, “प्रधानमंत्री जवानों की बहादुरी का श्रेय लेने में व्यस्त हैं और आज एक पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? “

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना लगाया।

केजरीवाल ने कहा, “मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया गया? वह मृतक राम किशन जी के परिवार से मिलने गए थे। वह एक चुने हुए उप मुख्यमंत्री हैं। आपके साथ क्या समस्या है मोदी जी? इतना असुरक्षित?”

केजरीवाल ने कहा, “क्या एक उप मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाएगा जब वह अपने राज्य के एक मृतक के परिवार से शोक संवेदना जताने गया हो? यह गुंडागर्दी की सीमा है, मोदी जी?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493