नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ताइपे की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी बेनक्यू भारतीय प्रोजेक्टर बाजार में 28 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है।
रिसर्च एंड कंसल्टिंग कंपनी फ्यूचरसोर्स कंसल्टिंग द्वारा बुधवार को जारी रपट से यह जानकारी मिली है।
इस साल की पहली तिमाही में बेनक्यू की बाजार हिस्सेदारी 25 फीसदी थी, उसके बाद से कंपनी ने अपनी स्थिति मजबूत बनाते हुए प्रोजेक्टर बाजार में अपनी हिस्सेदारी 28 फीसदी बना ली है।
बेनक्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक राजीव सिंह ने बताया, “डिजिटल डिस्प्ले के क्षेत्र में बेनक्यू नवाचार और प्रौद्योगिकी पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।”
भारत के शिक्षा बाजार में भी बेनक्यू की अच्छी पकड़ है और निजी स्कूलों की प्रोजेक्टर के क्षेत्र में 70 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। इसका मतलब है कि देश का हर तीन में से दो स्मार्ट क्लासरूम में बेनक्यू के प्रोजेक्टर का प्रयोग होता है।
dharmpath.com dharmpath