जयपुर साहित्य महोत्सव : वक्ताओं की तीसरी सूची जारी

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जयपुर साहित्य महोत्सव ने 10 वक्ताओं की तीसरी सूची की घोषणा की जो जनवरी 2017 में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

तीसरी सूची में ब्रिटिश पत्रकार जेरेमी पैक्समैन, दक्षिण कोरियाई अर्थशास्त्री हा-जून चांग और इतिहासकार रॉय फोस्टर तथा लिंडा कोले भी शामिल हैं।

सांस्कृतिक समालोचक मार्गो जैफरसन और लेखक एलेक्स रॉस भी पहली बार जयपुर के दौरे पर आएंगे।

जयपुर साहित्य महोत्सव में करीब 250 लेखक, विचारक, राजनीतिक नेता, पत्रकार और प्रमुख सांस्कृतिक हस्तियों के स्वागत किए जाने की संभावना है जिनमें लेखक अजय नवरिया, मार्कोस गिराल्ट टोरेंटे और लेखिका मंजू कपूर और नीलिमा डालमिया भी शामिल होंगी।

10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए महोत्सव 20 दिसंबर तक हर सप्ताह 10 वक्ताओं के नामों की घोषणा करेगा।

इन घोषणाओं में दुनिया भर के कुछ महान लेखक और विचारकों के नाम होंगे जो महोत्सव में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493