महिलाओं की सफलता की कहानी बताएंगी मसाबा, नीना

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा और उनकी मां और अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता कल्चर मशीन के डिजिटल चैनल ब्लश के साथ हाथ मिलाया है, और इसके तहत वह सफल महिलाओं के पीछे की कहानी पेश करेंगी।

मसाबा ने कहा,”प्रत्येक सफल महिलाओं का एक समूह है, जो चुपचाप उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, जो वह करना चाहती हैं। महिलाओं की उपलब्धियों के पीछे ताकत है।”

मसाबा अपनी मां नीना के साथ वीडियो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा,”इस वीडियो के साथ हम चाहते हैं कि प्रत्येक महिला अपनी खूबसूरती और ताकत को पहचाने और इस उपलब्धि का आभार व्यक्त करें, जिसकी वजह से वह आज जो कुछ भी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493