पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा एक जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से जहां यात्रियों को सहूलियत के मिलेगी, वहीं दलालों पर भी अंकुश लगेगा।
यादव ने बताया कि इस निर्णय के तहत 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 3 एवं 4 नवंबरको लखनऊ से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा। वहीं 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस में 4 एवं 5 नवंबर को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath