बिहार में तापमान में और गिरावट के आसार

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापामन में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, रात में अब ठंड बढ़ेगी जबकि दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 34.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493