बिहार : चाय की दुकान में घुसा ट्रक, 3 की मौत

दरभंगा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे एक चाय की दुकान में घुस गया, जिससे कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर स्थित तरालाही गांव के समीप कुछ लोग एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय के दुकान में घुस गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद कलीम और हरिश्चंद्र मिश्र के रूप में की गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गए हैं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493