बर्लिन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। एफसी शहाल्के ने गुरुवार रात क्रास्नोदर को 2-0 से मात देकर यूरोपा लीग फुटबाल टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है।
जूनियर काइकारा और नाबिल बेंतालेब की ओर से किए गए गोल की बदौलत श्हाल्के ने यहां चौथे दौर के मुकाबले में जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस जीत के साथ ही ग्रुप-आई में श्हाल्के 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है और उसने लीग के अंतिम-32 में जगह बना ली है।
मुकाबले के पहले हाफ में काइकारा और बेंतालेब ने गोल दागते हुए श्हाल्के को क्रास्नोदर पर 2-0 से बढ़त बनाई। क्लब के लिए काइकारा ने 25वें बेंतालेब ने 28वें मिनट में गोल दागा था।
पहले हाफ के बाद श्हाल्के ने दूसरे हाफ में भी अपना शानदार खेल प्रदर्शन जारी रखा और क्रास्नोदर को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। इस कारण, श्हाल्के ने जीत हासिल करते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।
श्हाल्के के कोच मार्कुस विएनजिरल ने कहा, “हम जीत हासिल कर और अगले दौर में प्रवेश से काफी खुश हैं। अब हम घरेलू मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath