बिहार में वकील की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वकील और कंपनी कोटक महिंद्रा के कानूनी सलाहकार पंकज कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सिंह पटना से हाजीपुर वापस लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पंकज अपनी मोटरसाइकिल से शुक्रवार देर रात पटना से वापस हाजीपुर अपने आवास लौट रहे थे। हाजीपुर पहुंचने पर रामभद्र मोहल्ले के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

स्थानीय लोग पंकज को उठाकर हाजीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह गांधी चौक जाम कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) और नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। बाद में शव को उनके पैतृक गांव दरभंगा जिले के परसरामा ले जाया गया।

वैशाली के नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे माूमले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493