गुड़गांव , 5 नवंबर (आईएएनएस)। गुड़गांव पुलिस ने देश में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि केल्विन इदूह (28) को सेक्टर 55 में एक बाजार से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी रतनपाल ने आईएएनएस को बताया,”पुलिस ने नियमित छानबीन के दौरान उससे पूछताछ की और उससे वैध दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। लेकिन वह पासपोर्ट तक नहीं दिखा पाया।”
केल्विन ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार सालों से गुड़गांव के अलग-अलग स्थानों में रह रहा है।
उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह गुड़गांव में खुद के नए मकान की तलाश में था।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) देवेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
dharmpath.com dharmpath