भुवनेश्वर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने राज्य के सिंधुगढ़ जिले में एक नए अत्याधुनिक पॉलीटेकि्न क कॉलेज खोलने के लिए राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
जिले के दारलीपल्ली गांव में स्थापित होने वाले संस्थान के लिए कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग ने एनटीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
एक अधिकारी ने कहा कि पॉलीटेकि्न कॉलेज के लिए बुनियादी ढांचा के विकास पर एनटीपीसी 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। कॉलेज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, खनन इंजीनियरिंग और इंस्ट्रमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम पेश करेगा। प्रत्येक शाखा में 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे।
कौशल विकास को राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि अगले तीन वर्ष में राज्य के आठ लाख युवाओं के कौशल विकास करने और ओडिशा में कौशल विकास के प्रशिक्षण को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath