हर बुंदेले के पास मारुति होगी : शाह

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस उप्र का विकास नहीं कर सकती। विकास तो सिर्फ भाजपा तो कर सकती है।

झांसी के प्रदर्शनी मैदान में परिवर्तन यात्रा रैली के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 15 साल में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश का विकास सपा, बसपा और कांग्रेस नहीं कर सकती। प्रदेश का विकास भाजपा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला, क्योंकि चाचा (शिवपाल) और भतीजे (अखिलेश) कमीशन के पैसे के लिए लड़ रहे हैं। शाह ने कहा कि सपा में वारिस की जंग जारी है। नेताजी का वारिस कौन हो, उसकी जंग चल रही है। ऐसे में कौन जनता के बारे में सोचे।

शाह ने लोगों से कहा कि भाजपा की सरकार लाएं, सूबे की तस्वीर बदल जाएगी। सात दिन के अंदर कब्जे वापस होंगे और गुंडे जेल में होंगे। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बुंदेलखंड और पूर्वाचल से पलायन होता है। हम यहां के लोगों को यहीं पर रोजगार देंगे।”

तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा तीन तलाक का समर्थन नहीं करती है। भाजपा हर वर्ग की महिलाओं का सम्मान करती है। सभी महिलाओं को एक समान अधिकार मिलना चाहिए। भाजपा जहां तीन तलाक का विरोध करती है वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस इस विषय पर मौन हैं।

बसपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा, “बहनजी कहती हैं, एक मौका दो, क्या उप्र की जनता ने मौका नहीं दिया? मायावती ने क्या किया। पत्थरों की मूर्तियां लगवा दीं।”

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की मिलीभगत अब नहीं चलेगी। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि अबकी बार भाजपा सरकार बनाइए, फिर देखिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार कैसे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493