जेएनयू परिसर में पिस्तौल व कारतूस के साथ लावारिस बैग मिला

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एक लावारिस बैग मिला है जिसमें पिस्तौल और कारतूस थे। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बताया गया है कि जेएनयू परिसर के उत्तरी प्रवेश द्वारा से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर रविवार की रात करीब दो बजे एक सुरक्षा गार्ड को काले रंग का बैग मिला।

इसके बाद जेएनयू सुरक्षा नियंत्रण कक्ष ने पुलिस को सूचना दी। बैग की जांच करने पर पुलिस ने कहा कि उन्हें बैग में एक देशी पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वसंतकुंज (उत्तर) पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493