राहुल से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने का आग्रह (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों ने सोमवार को सर्वसम्मति से पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया।

कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी ने संवाददाताओं को बताया, “कई पार्टी सदस्यों ने दृढ़ता से अपनी इस भावना को व्यक्त किया कि राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाल लेनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “वह समय आ गया है जब कांग्रेस को नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर लामबंद होना चाहिए।”

एंटनी ने यह भी कहा कि ऐसा पहली बार है कि सीडब्ल्यूसी बैठक में यह भावना सर्वसम्मति से जगजाहिर हुई है।

उन्होंने कहा, “लेकिन, अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष को ही लेना है।”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ होने की वजह से बैठक में मौजूद नहीं थीं।

पार्टी की कमान संभालने के सवालों पर राहुल के जवाब से वाकिफ कराते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सीडब्ल्यूसी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी और समिति जो भी फैसला लेगी, वह उस चुनौती को उठाने के लिए तैयार हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि वह भारत के विचार के लिए लड़ना चाहते हैं और पार्टी कार्यकर्ता जो भी फैसला लेंगे, वह उस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं।

पार्टी में ऐसी मांगें उठती रही हैं कि राहुल गांधी को अपनी मां सोनिया गांधी के हाथ से पार्टी की कमान लेनी चाहिए।

सोनिया गांधी 1998 से पार्टी अध्यक्ष हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का उनका कार्यकाल पार्टी में किसी भी अध्यक्ष का सबसे लंबा कार्यकाल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493