नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी में प्रवेश कर प्रदूषण फैला रहे ट्रकों की जांच के लिए रविवार को करीब आधी रात के समय उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली की सीमा का अचानक दौरा किया।
एक अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, सिसोदिया रात करीब 11 बजे सीमा पर पहुंचे और वहां आधी रात तक रहे। उन्होंने दिल्ली में प्रवेश कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का खुद जायजा लिया।
अधिकारी ने बताया कि उनकी मौजूदगी में पांच ट्रकों का चालान काटा गया।
प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना चल रहे वाहनों के अलावा क्षमता से ज्यादा समान लदे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश रविवार को दिया था।
dharmpath.com dharmpath