नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। आरपीजी समूह की टायर निर्माता कंपनी सिएट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2016-17 की 30 सितंबर को समाप्त होने वाली दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए।
दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री साल दर साल आधार पर 5.7 फीसदी बढ़कर 1,419 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी का इस अवधि में एबिटा 194 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में इसी अवधि में कंपनी का एबिटा 192 करोड़ रुपये था। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में सिएट का एबिटा मार्जिन 13.7 फीसदी रहा।
सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनंत गोयनका के अनुसार, “दूसरी तिमाही में सिएट की कुल बिक्री में साल दर साल आधार पर 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका कारण कंपनी के घरेलू और निर्यात कारोबार में दहाई की संख्या में विकास दर है। साल दर साल के आधार पर मार्जिन में मामूली कमी आई है, जो पिछली तिमाहियों के दौरान दरों में की गई कटौती के कारण हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath