पनामागेट मामले में शरीफ के बच्चों ने जवाब दाखिल किए

इस्लामाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम सहित तीन बच्चों ने सोमवार को पनामागेट मामले में पांच न्यायाधीशों की खंडपीठ के समक्ष अपने जवाब दाखिल किए।

समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने लिखित जवाब में मरियम, हसन और हुसैन नवाज ने अपने विदेश के संपत्ति की जानकारी दी। इसके बाद शीर्ष अदालत ने मंगलवार को अदालत के समक्ष सभी पार्टियों को प्रासंगिक दस्तावेज सबूत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान, आजम अदालत ने प्रधानमंत्री शरीफ के बच्चों को सबूत जुटाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया। अदालत ने उन्हें यह साबित करने को कहा कि वे कानूनी तौर पर विदेशी संपत्ति के मालिक हैं।

अदालत को बताया गया था कि मरियम नवाज अपने अधिकार के तहत एक आयकर दाता हैं और वह आश्रित नहीं हैं।

पाकिस्तान के विपक्षी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान, जिन्होंने शरीफ परिवार से बड़ी संपत्ति पर जवाबदेही तय करने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान वह भी मौजूद रहे।

आजम अदालत ने 3 नवंबर को सत्तारूढ़ शरीफ के परिवार के तीनों वारिस को एक अंतिम मौका देते हुए 7 नवंबर को जवाब देने के लिए कहा था।

पनामा दस्तावेजों से 3 अप्रैल को नवाज शरीफ के तीनों बच्चों का पैसा विदेशी कंपनियों में लगे होने की बात सामने आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493