रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक ने विदर्भ को 189 रनों से दी मात

वडोदरा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कप्तान विनय कुमार के हरफनमौैला प्रदर्शन के दम पर कनार्टक ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले के तीसरे दिन सोमवार को विदर्भ को 189 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

यह कर्नाटक की चार मैचों में तीसरे जीत है और इस जीत के साथ वह ग्रुप-बी में शीर्ष पर आ गई है।

कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 209 रन बनाकर विदर्भ को 301 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन विनय कुमार की घातक गेंदबाजी के कारण विदर्भ की टीम 111 रनों पर ढेर हो गई। विनय ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विनय ने दूसरी पारी में अहम समय पर 56 रनों की पारी खेल टीम को संभाला था और इसी कारण कर्नाटक विदर्भ के सामने मजबूत लक्ष्य रख सकी।

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ ने 12 रनों पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। उसकी तरफ से जितेश शर्मा (61) ही संघर्ष करते दिखे, बाकी के बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सके।

78 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जितेश 107 रनों के कुल योग पर टीम के नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। अक्षय वघारे (5) के रूप में टीम का आखिरी विकेट गिरा।

इससे पहले तीसरे दिन अपने रविवार के स्कोर 108 रनों पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी कर्नाटक के बल्लेबाज लगातार विकेट खोते रहे। कप्तान विनय ने निचले क्रम में अकेले संघर्ष किया।

कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 267 रन बनाए थे जबकि विदर्भ की टीम अपनी पहली पारी में 176 रन ही बना सकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493