पुलिस के अनुसार, खाजेकलां क्षेत्र में रविवार की देर रात सीआरपीएफ के जवान की पत्नी को घर में अकेला पाकर पास का ही रहने वाला ओम प्रकाश नाम का युवक घुस गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी चाकू मारकर हत्या करने की कोशिश की।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ के जवान के बेटा और बेटी रविवार की रात छठ घाट थे। उसी दौरान पड़ोसी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल महिला को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की महिला से पहले से ही जान-पहचान थी। सीआरपीएफ के जवान की तैनाती बिहार से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath